Category Archives:  News

ये है दुनिया की आखिरी सड़क, जहाँ अकेले जाना सख्त मना है

Jan 05 2021

Posted By:  Sunny

आपने फिल्मो में या पत्र पत्रिकाओं में उत्तरी ध्रुव का नाम तो सुना ही होगा | ये स्थान पृथ्वी पर मौजूद सबसे ज्यादा धुरी पर मौजूद है | दरअसल नॉर्थ पोल या उत्तरी ध्रुव ही वह स्थान है, जहाँ पृथ्वी की धुरी है | इस स्थान से आगे जाने वाली सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है | इस सड़क का नाम E 69 है | इस सड़क के आगे सिर्फ बर्फ और गहरा समुन्द्र है |



E 69 एक हाईवे है, उत्तरी ध्रुव को दुनिया से जोड़ने वाला ये हाईवे 14 किलोमीटर लम्बा है | इस हाईवे पर कई ऐसी जगहे भी हैं, जहां गाडी चलना या पैदल घूमना सख्त मना है | आप तभी वहां जा सकते है, जब आपके साथ कई लोग हो | ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ बर्फ की मोटी चादर बिछी है, जिसमे लोगो के खो जाने का भय बना रहता है |



उत्तरी ध्रुव के पास होने की वजह से यहाँ सर्दियों में राते खत्म नहीं होती है और गर्मियों में सूरज नहीं डूबता | कभी कभी यहाँ 6 महीने तक रात और 6 महीने तक सूरज चमकता है | सर्दियों में यहाँ का तापमान माइनस 43 से माइनस 26 डिग्री तक रहता है | वहीँ गर्मियों में यहाँ का तापमान 0 डिग्री रहता है |


आपको हैरानी होगी कि इतना ठंडा इलाका होने के बावजूद यहाँ लोग रहते है | यहाँ मुख्य रूप से मछली का कारोबार होता है | हालाँकि 1930 के बाद यहाँ के लोगो ने फैसला लिया कि यहाँ सैलानियों का भी स्वागत किया जाना चाहिए | इससे उनकी कमाई के नए जरिये पैदा हो सके |

अक्सर लोग यहाँ घूमने आते है | यहाँ घूमने आने वाले लोगो का प्रमुख आकर्षण का केंद्र ऑरोरा लाइट्स होती है | ये गहरे अँधेरे में चमकने वाली रौशनी होती है, जो हरी, नीली और कभी कभी गुलाबी दिखाई देती है | इन लाइट्स को पोलर लाइट्स भी कहा जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर